विकासनगर। आशीर्वाद गार्डन बाबूगढ़ में तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। शिवांगी बॉबी नौटियाल, कुसुम कौशल, शशि चौहान एवं सावित्री तड़ियाल के संयुक्त संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों, फिल्मी गीतों, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में पारंपरिक तीज की उमंग के साथ महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्द का भी माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में रूपा शर्मा, रेशु जैन, अल्का कपिल, रजनी नौटियाल, नीलिमा जैन, पिंकी रोहिला, यामिनी रोहिला, सोनिया वर्मा, गीता कालिया, बबीता चौहान, वंदना राय, गगनप्रीत कौर, सुनीता पासी सहित सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने लोकगीतों एवं फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया और समारोह को यादगार बना दिया।


मंच संचालन शशि चौहान एवं कुसुम कौशल ने किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का चयन भी किया गया। विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी की।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह में तीज पर्व की परंपरा, संस्कृति और नारी शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार