देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। चुनाव में आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल को महासचिव, राकेश रयाल एवं हेमा चंद को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
