एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
हल्द्वानी/नैनीताल। नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाइयों के दुरुपयोग के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड के निर्देशन में एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद नैनीताल में मुखानी रोड स्थित जय श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।
संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से व्यावसायिक मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशे में प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। बरामदगी के बाद औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया।
दो लोग मौके पर मिले:-
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कपिल सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी जवाहरनगर, नगला, पंतनगर तथा मेडिकल स्टोर स्वामी के पति राहुल वार्ष्णेय पुत्र उपकार वार्ष्णेय, निवासी सावित्री कॉलोनी, हल्द्वानी मौके पर मौजूद मिले।
पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
प्रतिबंधित दवाइयों के नेटवर्क की जांच जारी:-
एसटीएफ के अनुसार नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार तथा इनके दुरुपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बरामद प्रतिबंधित दवाइयों के स्रोत, इनके वितरण और संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
संयुक्त टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
एसटीएफ (एएनटीएफ) टीम:
निरीक्षक पावन स्वरूप
उपनिरीक्षक विनोद जोशी
उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
हेड कांस्टेबल इसरार अहमद
औषधि प्रशासन विभाग की टीम:
निरीक्षक शुभम कोटनाला
निरीक्षक अर्चना उप्पल
एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाइयों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
