Slug

पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विकासनगर। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला स्तर पर खो-खो अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम द्वितीय रनर अप रही। वहीं खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम रनर अप, वॉलीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में द्वितीय रनर अप तथा फुटबॉल अंडर-14 में भी टीम ने द्वितीय रनर अप स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। बालिका वर्ग में स्नेहा बुटोला, निहारिका ठाकुर और आराध्या तोमर तथा बालक वर्ग में अभय रावत और वैभव यादव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत, रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, विद्यालय निदेशिका रश्मि गोयल, स्कूल एकेडेमिक प्रमोटर नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल और बेबी राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। शारीरिक प्रशिक्षक बीएस राय, सतीश कुमार, संजय चौहान और सूरज चौहान ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार