विकासनगर। किडज स्कूल में दशहरा उत्सव के अवसर पर रामलीला का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
शुभ्रत शर्मा, व्योम, मनुषी, आरुष, शौर्य, रुद्राक्ष, शिवाय, दिविशा, शिवांशी, योनिता, श्रेया, आराधिका, हनिता, वृंदा, मनस, अनमय और जसमन सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी भूमिकाएँ निभाईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना था। रामलीला के माध्यम से सत्य, धर्म, साहस और मर्यादा का संदेश दिया गया। आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता को उजागर किया।
प्रधानाचार्या सपना सिंघल के साथ शिवानी सक्सेना, डिंपल, मिनी, रागिनी, श्रुति और आयुषी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के अभिनय और उत्साह की सराहना की।
