देहरादून, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी दून विकास की वर्ष 2026-27 की नई टीम ने शहर के सम्मानित चिकित्सकों को बद्री तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रोटरी दून विकास के अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत जैन, सचिव दीपक मेहंदीरत्ता एवं कोषाध्यक्ष सतीश जयसवाल सहित क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य प्रदीप पोत्रा, राजीव चावला, अनिल जैन, दीपक मित्तल, अजय धामेजा, अजय राणा, अरुण शर्मा, अमित सोनी, रवि प्रकाश, रोहित गुप्ता, तरुण अरोड़ा, मयंक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार