विकासनगर जागरण कलाकार एकता समिति की बैठक में सुमन लता एडवोकेट फिर बनीं अध्यक्ष
विकासनगर, 2 जुलाई। एनफील्ड लॉन, विकासनगर में गुरुवार को विकासनगर जागरण कलाकार एकता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को नियमानुसार आगे बढ़ाने, कलाकारों के हितों की रक्षा करने और समिति को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समिति परिवार के सदस्यों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर श्रीमती सुमन लता एडवोकेट को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में जमाल थापा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कनौजिया को उपाध्यक्ष, प्रवेश राठौर को महासचिव, बिट्टू गौरव को सचिव, जीत सिंह को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र ठाकुर को लेखा निरीक्षक और निपुण सारंग को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा हरिश कौशिक, राजेश कौशिक और सुरेंद्र मस्ताना को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि दीपक मस्ताना को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अमित ठाकुर, महेंद्र प्रकाश, हनी शर्मा, अनुज भारद्वाज, दीपक ढोलक और आयुष कौशिक को समिति का सदस्य चुना गया।
बैठक में रोहित कुमार, रितेश कुमार, आकाश भार्गव, मनीष और कमलजीत सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने जागरण कलाकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
