छरबा। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला महासचिव गगनदीप सिंह के आवास पर शुक्रवार को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें संगठित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, मूलभूत सुविधाओं और अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर डिम्पल सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष sc विभाग) , बलजीत सिंह ( प्रदेश उपाध्यक्ष,सोशल मीडिया), जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित रमोला, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष गुरुंग, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष जुनैद मलिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही, जिससे अभियान को उत्साहजनक शुरुआत मिली।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार