नैनीताल। सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 जुलाई 2026 तक बलूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में पीपीजेएसवी विद्यालय की अंडर-19 (इंडियन राउंड) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।
टीम में शामिल खिलाड़ियों श्रीश काला, विरेंयम घिल्डियाल, भुवनेश सिंह बिष्ट एवं आयुष मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार