अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि0 में अभियोग दर्ज।

04 मई 2026 को मा0 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश से अभियुक्त को 6 माह के लिए किया गया था जिला बदर।

विकासनगर । ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त/चैकिंग चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई। जिसके पश्चात मा0 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 27 को दिनांक 4/5/2026को जनपद की सीमाओं से आवश्यक हिदायत देकर 06 माह हेतु निष्कासित किया गया था। किन्तु कल दिनांक 29/7/2026 की रात्रि को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त आसिफ उपरोक्त जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद/थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है तथा चोरी करने की मंशा से गलियों में घूम रहा है। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये अभियुक्त आसिफ उपरोक्त का रात्रि समय करीब 21.00 बजे स्थान सिनेमा गली विकासनगर से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि01970 पंजीकृत किया गया। को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें अभियुक्त जमानत पर हैं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ।
01- आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 27
आपराधिक इतिहास

  1. मुकदमा अपराध सं. 368/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर ,
  2. मुकदमा अपराध सं. 515/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  3. मुकदमा अपराध सं. 372/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
    4- मुकदमा अपराध सं. 480/19 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  4. मुकदमा अपराध सं. 287/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  5. मुकदमा अपराध सं. 108/20 धारा 392, 356, 441 IPC, कोतवाली विकासनगर,
  6. मुकदमा अपराध सं. 109/20 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  7. मुकदमा अपराध सं. 147/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  8. मुकदमा अपराध सं. 61/24 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  9. मुकदमा अपराध सं. 403/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  10. मुकदमा अपराध सं. 188/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  11. मुकदमा अपराध सं. 325/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,
  12. मुकदमा अपराध सं. 11/21 धारा 394, 411, 506 IPC, कोतवाली विकासनगर,
  13. मुकदमा अपराध सं. 478/19 धारा 394, 411, 34 IPC, कोतवाली विकासनगर,
    15- मुकदमा अपराध से. 225/25 धारा 3(5)/304 (2)/317 (2) BNS, कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम
    01-उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
    02-कानि0 132 सुरेन्द्र सिंह कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार