हरबर्टपुर। शिवपुरी कॉलोनी में सोमवार को कॉलोनी निवासियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से राजन कटारिया को शिवपुरी वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान कॉलोनी के अवस्थापना विकास, सुरक्षा व्यवस्था और सामूहिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, कुलदीप शर्मा को सचिव, सूरज धामी को सह सचिव, रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, अजीत कुमार को उपकोषाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी को लेखा निरीक्षक तथा दिनेश आदित्य को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजन कटारिया ने कहा कि शिवपुरी वेलफेयर सोसाइटी कॉलोनी निवासियों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सोसाइटी के कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार