विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने बताया कि राजकीय आईटीआई, विकासनगर में कला गणित एवं आरएसीटी (रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन) अनुदेशक न होने के कारण विद्यार्थियों को संबंधित ट्रेड में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो रहा था।

उन्होंने बताया कि जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के प्रयासों से कला गणित अनुदेशक की तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं, जो मोर्चा के लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है।

इस संबंध में लगभग एक सप्ताह पूर्व रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन श्री सी. रविशंकर से मुलाकात कर विकासनगर स्थित राजकीय आईटीआई में आरएसीटी एवं कला गणित अनुदेशकों की तैनाती की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

मोर्चा ने विश्वास जताया है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसी शैक्षणिक सत्र में आरएसीटी ट्रेड के लिए भी अनुदेशक की व्यवस्था कर दी जाएगी, जिससे छात्रों को प्रवेश और प्रशिक्षण में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार