नैनीताल। बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 22 एवं 23 सितंबर को ज्योलीकोट, नैनीताल में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से जिला संयोजक, सह-संयोजक और जिला टोली के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ दायित्वधारियों की सक्रियता, निष्क्रिय दायित्वों की समीक्षा, नए योग्य कार्यकर्ताओं की पहचान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।

जिला विकासनगर/देहरादून ग्रामीण से जिला संयोजक शेखर बंसल और प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आशु जोशी ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। दोनों पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा में सहभागिता की।

बैठक के समापन के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कैंची धाम पहुंचे। यहां बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और विश्व के कल्याण एवं मंगल की कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्रहित में संगठन के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर, विहिप प्रांत संगठन मंत्री अजय, क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया, प्रांत संयोजक पूरण जोशी समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार