हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए जिले के विभिन्न थानों और कोतवाली क्षेत्रों में तैनात 15 उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज रावत को कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी से व0उ0नि0 कोतवाली श्यामपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक शहजाद अली को चौकी इमलीखेड़ा से कोतवाली लक्सर, उमेश कुमार को चौकी शांतरशाह से चौकी लखनौता तथा अजय लाल को चौकी लखनौता से चौकी शांतरशाह भेजा गया है।
इसके अलावा देवेंद्र पाल को चौकी बाजार ज्वालापुर से कोतवाली कनखल, मुनव्वर हुसैन को कोतवाली गंगनहर से चौकी धनौरी और विपिन कुमार को चौकी कस्बा बाजार लक्सर से चौकी रेल ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान को कोतवाली कनखल से चौकी बाजार ज्वालापुर, समीन पांडेय को चौकी रेल ज्वालापुर से चौकी कस्बा बाजार लक्सर तथा अमित नौटियाल को कोतवाली कनखल से चौकी इमलीखेड़ा कलियर भेजा गया है।
वहीं अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को चौकी धनौरी से कोतवाली गंगनहर, अपर उपनिरीक्षक युवराज को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से थाना बुग्गावाला और अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
