तमंचे के बल पर महिला से किया था गैंगरेप, फिर लूट लिए थे कानों के कुंडल

वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे दुष्कर्म व लूट के चारों आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, तमंचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक व झुमके किए बरामद

हरिद्वार।  दिनांक 07.07.2026 को रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे दिखाकर बलात्कार और लूट मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल करते हुए उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू, तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे पार्ट, बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।

दिनांक 8-7-2026 को महिला द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाप थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश शुरु की।

घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई। दिनांक 14-7-2026 को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। बाद विधिक कार्यवाही चारों आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

दर्ज मुकदमा व धारा-
मु.अ.स.– 319/2026
धारा – 64(2)(ठ)/351(3)/333, 70(1)/309(4)/317(2)/61(2)(क)/3(5)BNS व 3/25,4/25 A.ACT

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
(1) शिवम पुत्र गम्भीर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार- 24 वर्ष
(2) शेखर पुत्र चादकीराम निवासी उपरोक्त- 22 वर्ष
(3) अरुण पुत्र दलीप निवासी उपरोक्त- 23 वर्ष
(4) विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर उ.प्र.- 25 वर्ष

बरामदगी-
1- अवैध चाकू- 01
2- अवैध तमंचा- 01
3- वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल
4- लटे गए झुमके- 01 जोड़ी
5- मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े व बैटरी
पुलिस टीम
(1) थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
(2) व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
(3) उ.नि.विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर)
(4) उ.नि.बबलू चौहान
(5) म.उ.नि.शाहिदा परवीन
(6) अ.उ.नि.मुकेश राणा
(7) कां दीपक चौधरी
(8) कां मुकेश चौहान
(9) कां जयपाल चौहान
(10) कां राकेश नेगी
(11) कां नारायण सिंह

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार