जगन्नाथ रथ यात्रा आज, देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; जानें पूरा प्लान
देहरादून, 15 जुलाई। 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जबकि शोभायात्रा के साथ-साथ ट्रैफिक का संचालन भी जारी रहेगा।
रथ यात्रा का रूट
श्रीराम मंदिर, दीपलोक कॉलोनी → किशननगर चौक → बिंदाल पुल → अंबेडकर पार्क → पल्टन बाजार → धामावाला बाजार → रामलीला बाजार → तिलक रोड → वापस दीपलोक कॉलोनी।
ट्रैफिक व्यवस्था
- रथ यात्रा के दीपलोक कॉलोनी से चकराता रोड पर पहुंचने पर बल्लूपुर चौक से यातायात आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा के बिंदाल पुल पार करने के बाद किशननगर चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक दबाव के अनुसार कैंट मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा के घंटाघर पार करने के बाद बिंदाल की ओर से आने वाला ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा, जबकि ओरियंट चौक और दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा।
- रथ यात्रा के पुनः दीपलोक कॉलोनी पहुंचने के बाद सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
बैरियर प्वाइंट
- बल्लूपुर चौक
- ओरियंट चौक
- दर्शनलाल चौक
- बिंदाल कट
