हरबर्टपुर। सीएम ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 में MA Sports Academy Herbertpur के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में अमन, कान्हा, राधिका बिष्ट और आराध्या नेगी शामिल रहे। वहीं रजत पदक प्रिशा सिंह, लोकिंद्र प्रताप, आरव और अंश ने हासिल किए। कांस्य पदक अन्नू कुमारी, आर्यन, गौरी, मानवी और अनामिका राणा ने जीते।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर MA Sports Academy Herbertpur की सीनियर कोच सारिका पटेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
