हरिद्वार। ऊधमसिंह नगर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 अगस्त तक किया गया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद ट्रॉफी लेकर हरिद्वार पुलिस कार्यालय पहुंची टीम और कोचिंग स्टाफ से एसएसपी नवनीत सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारियां मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

महिला कुश्ती में चार स्वर्ण

हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।

  • कांस्टेबल पूजा भट्ट — 56 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
  • कांस्टेबल कविता बुटोला — 68 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
  • कांस्टेबल भारती रावत — 72 किग्रा भार वर्ग — प्रथम
  • कांस्टेबल रजनी बिष्ट — 76 किग्रा भार वर्ग — प्रथम

आर्म रेसलिंग में भी शानदार प्रदर्शन

आर्म रेसलिंग में भी हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

  • कांस्टेबल पूजा भट्ट — 56 किग्रा — प्रथम
  • कांस्टेबल भारती रावत — 70 किग्रा — प्रथम
  • कांस्टेबल कविता बुटोला — 70+ किग्रा — द्वितीय
  • कांस्टेबल रजनी बिष्ट — 76+ किग्रा — द्वितीय

बॉडी बिल्डिंग में पूजा भट्ट अव्वल

कांस्टेबल पूजा भट्ट ने बॉडी बिल्डिंग के 59 किग्रा भार वर्ग में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रदर्शन के साथ पूजा भट्ट ने प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार सफलता हासिल की।

टीम के प्रदर्शन पर एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी अभी से अपनी तैयारियों को और मजबूत करें, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में हरिद्वार पुलिस का प्रदर्शन और बेहतर हो सके।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार