विकासनगर। विकासनगर किड-ज़ स्कूल में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की किडज़ियंस माताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों, संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया।
हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए तंबोला, सोलह श्रृंगार एवं विभिन्न तीज खेलों का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों और तीज के रंग में सजी माताओं ने संगीत एवं नृत्य के साथ समारोह का उत्साह और भी बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।

विद्यालय की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सभी माताओं को ‘सुहाग पोटली’ के रूप में विशेष रिटर्न गिफ्ट भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट रात्रिभोज का आनंद लिया और उत्सव का सुखद समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल के साथ प्रवाली गुप्ता, डिंपल राणा, शिवानी सक्सेना, मिनी, श्रुति, रागिनी एवं अन्नू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा किडज़ियंस की माताएं राखी थापा, सोनी अले, रूपल वर्मा, अर्चना रस्तोगी, पूजा शर्मा, पूजा रोहिला, वंदना शर्मा, निर्मला शर्मा, नैना शर्मा उपस्थित रहीं।
