विकासनगर, 3 सितंबर। विकासनगर किड-ज़ी प्रीस्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं कृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।

विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की थीम पर विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं डिंपल राणा, शिवानी सक्सेना, मिनी तोमर, रागिनी एवं श्रुति उपस्थित रहीं और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल ने बच्चों को श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूरे विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर उत्सव एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार