विकासनगर। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब दून विकास, विकासनगर द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर, बाबूगढ़ में विद्यालय को 10 सीलिंग फैन प्रदान किए गए। ये सीलिंग फैन रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ओर से रोटरी क्लब दून विकास को सेवा कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए थे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रोटरी क्लब निरंतर शिक्षा एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब सचिव दीपक मेहंदीरत्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश अग्रवाल, पूर्व सचिव दीपक मित्तल, क्लब सदस्य ललित अग्रवाल, अमित सोनी, सुरेश रावत, राजीव चावला एवं जीवन सिंह सजवान, उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से व्यवस्थापक एवं रोटेरियन सुशील अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रोटरी क्लब दून विकास एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट का विद्यालय को यह उपयोगी सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब दून विकास द्वारा किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में बेहतर एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना है। क्लब सदस्यों ने भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
