हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किलों में फेरबदल किया है। नए पुनर्गठन के बाद जनपद में पुलिस के दो सर्किल बढ़ गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत एएसपी/सीओ देवव्रत जोशी को सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। सीओ शिशुपाल नेगी को नगर सर्किल, सीओ संजय चौहान को ज्वालापुर, सीओ सुरेंद्र बलूनी को सदर, सीओ ओशिन जोशी को रुड़की, सीओ अभिनय चौधरी को मंगलौर, सीओ देवेंद्र सिंह नेगी को लक्सर, सीओ सुमित पांडे को भगवानपुर और सीओ दक्ष शोखंद को रानीपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को संबंधित थानों की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
