बैठक में कानून व्यवस्था, रोजगार और उत्तराखंड के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

विकासनगर। बड़ोवाला क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशा नेगी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल पछवादून के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने की।

बैठक के दौरान बड़ोवाला क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है, जिससे आम जनता में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित, जनहित तथा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए अधिक से अधिक लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ना चाहिए। उत्तराखंड को विकास, रोजगार, शिक्षा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर जितेंद्र पंवार, पीयूष नेगी, अतुल बेंजवाल, आशा नेगी, देव चंद सिंह नेगी, रेखा देवी, सुनीता देवी, बागेश्वरी देवी, विशम्भरी देवी, सुमन चौहान, पार्वती देवी, सरोजनी देवी, प्रेमा बिष्ट, अंजू देवी, मीनाक्षी, मधु, पूजा राणा, महेशी राणा, अमृता बटोला एवं कविता सहित अनेक कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

बैठक के अंत में उत्तराखंड क्रांति दल ने सभी नव-सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार