विकासनगर, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, देहरादून ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक शनिवार को नारो इको रिजॉर्ट, चिलियो बाढ़वाला, विकासनगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी मुनेश पाल एवं जिला सह-प्रभारी अनिल बेदी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


बैठक की मुख्य अतिथि मुनेश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ओबीसी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अपने-अपने बूथों पर अधिकाधिक संख्या में सुनने और प्रसारित करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ओबीसी मोर्चा, देहरादून ग्रामीण के जिला अध्यक्ष वीरता गुरुग ने कहा कि संगठन का प्रत्येक मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।
उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने तथा किसी भी पात्र नागरिक के वंचित न रहने का आह्वान किया।


बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री अनिल प्रसाद नौटियाल, अजय बहादुर छेत्री, रविंद्र यादव, योगेश राठौड़, पुष्पा गुरुग, मनोज धीमान, महिपाल धीमान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर ने किया।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार