विकासनगर, 1 जुलाई: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब यमुना वैली, विकासनगर द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. नरेश प्रकाश राणा, डॉ. नरदेव शर्मा, डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. सुक्षम भंडारी, डॉ. राजेश खन्ना, डॉ. रोहित तोमर, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. हिमांशु राणा, डॉ. एकता राणा, डॉ. विनय कपिल, डॉ. ऋतु कपिल, डॉ. ओम प्रकाश कपिल, डॉ. लोकेश गोयल और डॉ. कीर्ति गुप्ता को पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन खजान सिंह, सचिव एडवोकेट लायन पंकज गौर और कोषाध्यक्ष लायन गगन सेठी ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भावना से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान सदैव सम्मान और कृतज्ञता का पात्र है।
लगातार बारिश के बावजूद क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। सम्मानित चिकित्सकों ने भी लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए उसकी सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में लायन अजीत कोचर, लायन नवनीत जैन, लायन संदीप मोंगा, लायन यमन चौधरी, लायन गगन दुआ, लायन अभिनव अग्रवाल, लायन नितिन बजाज, लायन गुरजीत सिंह, लायन सबल सहरावत, लायन पंकज शर्मा, लायन गीत सेठी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
