विकासनगर: पीपलसार लांघा में भारतीय जनता पार्टी, देहरादून ग्रामीण (विकासनगर) द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन (स्मरण-पक्ष), परिचय बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा, देहरादून ग्रामीण के जिला अध्यक्ष वीरता गुरूंग ने की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करे।


इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा, देहरादून ग्रामीण के जिला महामंत्री एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक चेतना, शिक्षा, जनसेवा और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी महीपाल धीमान, मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, मंडल महामंत्री आशीष तोमर एवं संदीप तोमर, मंडल मंत्री सचिन धीमान, उपाध्यक्ष अमित तोमर, रोहित तोमर, संजीत तोमर और अरविंद तोमर सहित भीम सिंह चौहान, हुकम सिंह तोमर, चरण सिंह तोमर, सुचेत तोमर, दिनेश तोमर, अनिकेत तोमर, प्रताप चौहान, धीरज चौहान, विजय सिंह तथा बड़ी संख्या में भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार