विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने पछवादून क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए विकासनगर निवासी रीतू ठाकुर को पछवादून जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति दल के पछवादून जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पंवार की संस्तुति पर की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्रांद के विकासनगर शहर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविन्द तोमर ने बताया कि रीतू ठाकुर की पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरविन्द तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि रीतू ठाकुर के संगठन मंत्री बनने से पछवादून क्षेत्र में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

रीतू ठाकुर की नियुक्ति पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार