विकासनगर । दिनांक 30/7/2026 को वादी श्री सुमेर चन्द वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति हरबर्टपुर विकासनगर ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 27/7/2026 की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आसनबाग – रामबाग स्थित शिव मंदिर में घुसकर दान-पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से धनराशी चोरी कर ली है। वादी श्री सुमेर चन्द वर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध तत्काल मु0अ0सं0 225/2026 धारा 305(ए) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकासनगर द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की । सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के पश्चात आज दिनांक 31/7/2026 की रात्रि समय 01.55 बजे स्थान कैनाल रोड विकासनगर क्षेत्र से अभियुक्त अरशद पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम बैरागीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष को मय दान पात्र से चोरी धनराशि 7990 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं नशे का आदी हूं। नशे की पूर्ति के लिए मैं चोरी –छिपे चोरी करता हूं। जिससे जो पैसा मुझे मिलता है उससे मैं नशा (स्मैक )खरीदता हूं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त।
01-अरशद पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम बैरागीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
बरामद माल –
01- 7990 रुपये ( दान पात्र से चोरी हुये।)

आपराधिक इतिहास
01-अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम
01- उ0नि0 मयंक त्यागी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहारदून।
02- कानि0 नवीन कोहली कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03- कानि0 नरेश पंत कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
04-कानि0 चमन चौहान कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
05- हो0गा0 वहिद हसन कोतवाली विकासनगर जिला देहरादू

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार