विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को बादामवाला रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि आज प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती SIR प्रक्रिया से उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद यदि कहीं सबसे लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, तो वे अपने वोट बचाने के लिए SIR प्रक्रिया में लग रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को उन मतदाताओं को नोटिस जारी नहीं करने चाहिए थे, जिनके वोटों की मैपिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी। इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता हर मतदाता के साथ खड़ा है और उनके वोट सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

नवप्रभात ने सरकार से मांग की कि SIR प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए तथा लोगों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा ने की।

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, संजीव भारद्वाज, देवी सिंह, समाजसेवी अनिल गोयल, सुधा भारद्वाज, सीमा, ज्योति, संगीता, अनुज कुमार राय, रघुवीर मेहता, राजेंद्र सिंह, सुरेश, उमेश शर्मा, मुन्ना राम, संकल्प शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार