2026 में तीसरी बार NDPS एक्ट में गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज

विकासनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीसरी बार गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ पूर्व में भी नशा तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:55 बजे टोंस कॉलोनी सेकेंड क्लब के पीछे रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र इमरान, निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर, थाना विकासनगर, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नशे की लत ने बनाया तस्कर

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए स्मैक बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक किसी स्थानीय व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

पहले से दर्ज हैं सात मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 से अब तक कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट/चोरी से संबंधित मामला, एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे और आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। वर्ष 2026 में ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे पहले दर्ज हो चुके हैं और वर्तमान गिरफ्तारी तीसरी है।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 189/2019 — धारा 392/411 भादवि

मु0अ0सं0 172/2021 — धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

मु0अ0सं0 237/2022 — धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

मु0अ0सं0 425/2023 — धारा 25/4 आर्म्स एक्ट

मु0अ0सं0 111/2026 — धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

मु0अ0सं0 139/2026 — धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट

मु0अ0सं0 238/2026 — धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल दिनेश बाबू और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार