विकासनगर – पिछले कई महीनो का बकाया मानदेय दिलाने व अन्य मामलों को लेकर दिए गए योगदान के लिए आंगनवाड़ी वर्कर्स द्वारा जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर नेगी ने कहा कि पिछले तीन-चार माह से आंगनवाड़ी वर्कर्स को मानदेय नहीं मिल रहा था, उसके लिए मोर्चा द्वारा प्रयास कर मानदेय दिलाया गया एवं आंगनबाड़ी सेंटर्स के माध्यम से बंटवाए जा रहे घटिया सामान, सड़े- गले अंडे तथा निम्न गुणवत्ता के सेनेटरी नैपकिन तथा मानदेय बढ़ाने के मामले में आवाज बुलंद करने का काम किया गया तथा भविष्य में भी किया जाएगा | नेगी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उनके हितों को लेकर चाहे सरकार से ही क्यों न टकराना पड़े,न्याय दिलाने का काम किया जाएगा |

इस मौके पर कार्यक्रम में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा व अतुल हांडा तथा आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अंजुल गुप्ता,जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह, संध्या नेगी,एंजेल मेरी, बरखा देवी,नंदनी,शालनी,अंजू, रीटा यादव,रजनी,आदि कार्यकत्रियों मौजूद रहीं |
