देहरादून। किसान कांग्रेस में बलजीत सिंह को जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस देहरादून की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बलजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि बलजीत सिंह के नेतृत्व में किसान कांग्रेस देहरादून में किसानों की आवाज को और मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
