देहरादून, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, देहरादून ग्रामीण द्वारा बड़ोवाला स्थित वैभव लक्ष्मी पैलेस में सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा देहरादून ग्रामीण की जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव राष्ट्र और संगठन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके अनुभवों को समाज के हित में उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण की जिला प्रभारी मुनेश पाल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के जिला अध्यक्ष वीरता गुरुग ने कहा कि वह स्वयं भी सेवानिवृत्त सैनिक हैं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान की परंपरा को भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वरिष्ठजनों के अनुभवों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार रतूड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सैनिकों के सम्मान और हितों को प्राथमिकता देते हुए वन रैंक-वन पेंशन (OROP) जैसी ऐतिहासिक योजना लागू कर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

सम्मेलन में दिनेश चंद्र ध्यानी, शाकंभर दत्त डौढ़ियाल, किशोरी लाल पंत, श्याम सिंह भंडारी, भारत सिंह बुटोला, कैप्टन रणवीर सिंह रावत, गिरीश चंद्र भट्ट, ओमप्रकाश ध्यानी, कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत, रमेश असवाल सहित कुल 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल बेदी, योगेश राठौर, मनोज धीमान, सनी धीमान, आकाश दीवान, विनोद छेत्री, गणेश पुष्पा गुरुग, मीनाक्षी राठौर, गोविंद सिंह, दीपक रोहिल्ला, टीकाराम, राजेश कुमार, महावीर सेमवाल, विपिन रावत, जयप्रकाश, हरीश राठौर और राकेश पवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने किया। सम्मेलन का समापन सभी सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
