देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के निरीक्षक स्वर्गीय मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनोज मनराल की सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

