विकासनगर, 25 अगस्त 2026। बढ़ती महंगाई और चीनी के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे तिलक भवन में एकत्र हुए और हाथों में कांग्रेस के झंडे तथा सरकार का पुतला लेकर मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
जुलूस पार्टी गली चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा सरकारों में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गरीब और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ झेल रहा है। रसोई से लेकर कारोबार तक हर क्षेत्र में जनता आर्थिक दबाव में है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय राजनीतिक मुद्दों में उलझी हुई है। कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, विपुल जैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत, समीर अंसारी, सोमेंद्र टंडन, जीशान अली, प्रदीप जोशी, सलीम अहमद, जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, असद खान, राजीव शर्मा, मोहित बिष्ट, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष गुरु, वाजिद अली, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नासिर, अनस, मुनीर, धीरेंद्र ताड़ियाल, विनोद रावत, भूपेश उपाध्याय, गौरव शर्मा, मनजीत चावला, इसरार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
