देहरादून। देहरादून स्थित आईआरडीटी (IRDT) ऑडिटोरियम में आयोजित फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स–2026 (उत्तराखंड) में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम जस्सोवाला निवासी प्रगतिशील किसान दिनेश कुमार गौड़ को फील्ड क्रॉप्स (Field Crops) श्रेणी में श्रेष्ठ किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दिल्ली प्रेस Farm n Food द्वारा आयोजित इस समारोह में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी तथा ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी की उपस्थिति में राज्यभर के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों एवं अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
दिनेश कुमार गौड़ को फील्ड क्रॉप्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन तथा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम जस्सोवाला, विकासनगर और पूरे देहरादून जनपद का गौरव बढ़ा है।
