उत्तराखंड से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हरीश रावत को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एहतियातन तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक जांचें की गईं।

डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राहत की खबर सामने आई है।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *