हरबर्टपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने मंगलवार को बैरागीवाला स्थित स्वर्गीय विनोद कुमार कश्यप के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप, प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप, रविंद्र धीमान, वीरता गुरुग, एडवोकेट गुरु मेल सिंह राठौड़, नरेंद्र तोमर, प्रशांत कश्यप, योगेंद्र सैनी, योगेश राठौड़, हरीश राठौड़, जयप्रकाश चौहान, पुष्पा गुरुग, अभिनंदन थापा, विनोद छेत्री, मनोज धीमान, विक्की कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय विनोद कुमार कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद हरबर्टपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय विनोद कुमार कश्यप के आदर्श, विचार और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन के लिए उनका योगदान अमूल्य रहा है तथा वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और भारतीय जनता पार्टी का पूरा संगठन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विनोद कुमार कश्यप का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा संगठन उनके अधूरे सपनों और समाजसेवा के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया।
