देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा “Institutional Performance Award for State Police” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से ADG, अपराध एवं कानून व्यवस्था ए०पी० अंशुमन को यह सम्मान प्रदान किया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह उपलब्धि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार और पुलिस विभाग की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार