नैनीताल। सत्यनारायण मंदिर टंकी मोड़ के समीप लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरे एक युवक का राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिला कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट खैरना की टीम पोस्ट प्रभारी एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मौके पर पहुंचकर SDRF ने फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद टीम ने करीब 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई। संयुक्त प्रयासों से घायल गौरव डांगी (27 वर्ष), पुत्र केसर सिंह डांगी, को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया।
SDRF की त्वरित कार्रवाई और टीम के साहसिक प्रयासों से युवक की जान बचाई जा सकी।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार