विकासनगर। रोटरी दून विकास के रोटरी वर्ष 2026–27 के अध्यक्ष एवं सचिव के पदभार ग्रहण समारोह (इंस्टॉलेशन सेरेमनी) का आयोजन स्थानीय होटल विकासनगर में अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में रोटरी की सेवा, नेतृत्व एवं परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजीव राणा द्वारा अध्यक्ष रोटेरियन राजेश अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन दीपक मित्तल को कॉलर धारण कराकर किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राजेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का तथा निवर्तमान सचिव रोटेरियन दीपक मित्तल ने सचिव पद का औपचारिक कॉलर एक्सचेंज कर अपने उत्तराधिकारी रोटेरियन प्रशांत कुमार जैन एवं रोटेरियन दीपक मेहंदीरत्ता को दायित्व सौंपा। इस अवसर पर क्लब का चार्टर सर्टिफिकेट भी नई टीम को सुपुर्द किया गया। निवर्तमान सचिव रोटेरियन दीपक मित्तल ने अपने कार्यकाल में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत कुमार जैन ने क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, सभी को साथ लेकर उस विश्वास पर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सेवा, नवाचार एवं सहभागिता को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जोनल लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन प्रदीप पोत्रा ने निवर्तमान पदाधिकारियों को उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए बधाई दी तथा नई टीम को रोटरी वर्ष 2026–27 के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाईयों को प्राप्त करेगा।

समारोह का एक विशेष आकर्षण क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान रहा। अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत कुमार जैन एवं उनकी कार्यकारिणी ने सभी पूर्व अध्यक्षों को उनके गरिमामयी नेतृत्व एवं अमूल्य योगदान के लिए स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही रोटरी वर्ष 2027–28 के नामित अध्यक्ष डॉ. हिमांग कोहली तथा वर्ष 2028–29 के नामित अध्यक्ष रोटेरियन नितेश अरोड़ा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामयी संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश रावत ने किया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. विकास जैन, डॉ. वीरेंद्र चौहान, अनिल जैन, सतीश जायसवाल, तरुण अरोड़ा, रोहित गुप्ता, जीवन सजवाण, सुशील अग्रवाल, ललित गुप्ता, नरोत्तम चौहान, कुलदीप पाराशर, अजय अरोड़ा, आशीष गुप्ता, अरुण शर्मा, राजीव चावला, अरुण साहनी, अजय राणा, अमित अग्रवाल, रवि कुमार, मयंक जैन, डॉ. हेमांग कोहली, मंजीत सलूजा, अजय धमीजा, नीतीश अरोड़ा एवं वैभव अग्रवाल उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी इंटरनेशनल की वर्ष 2026–27 की थीम “Create Lasting Impact” के अनुरूप रोटरी दून विकास समाज सेवा के क्षेत्र में स्थायी एवं प्रभावशाली योगदान देने की अपनी गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा।
