विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के विकासनगर कैंप कार्यालय में शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पवार और शहर कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि स्थापना दिवस उत्तराखंड आंदोलन की मूल भावनाओं और पार्टी के सिद्धांतों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और सभी पदाधिकारी एकजुट होकर राज्यहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।

केंद्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट और ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन विस्तार के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यूकेडी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष अनिल पवार, शहर अध्यक्ष जयकिशन सेमवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता पीयूष नेगी, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विपिन अंतवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सहसपुर अतुल बेंजवाल, सिटी उपाध्यक्ष तुषार शर्मा, निरंजन चौहान, यशपाल, असगर अली, पूरण भट्ट, देवी प्रसाद डंगवाल, भूपेंद्र बिष्ट, सीमा कुकरेती, मोहिनी नौटियाल, विनिता चौहान, लीला नेगी, शकुंतला रावत, रंजना, राधा देवी, बीना उनियाल, सरोज मालासी, रितु ठाकुर, शोभा जोशी, अनिता नयाल, रंजना बड़ोनी, माहेश्वरी बिष्ट, नर्मदा उनियाल, सुमन रावत, पूनम रावत, प्रमिला उनियाल, नीलम नेगी, ममता नेगी, गौरव राणा, प्रज्वल महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार