देहरादून। भारत के “गोल्डन बॉय” और पद्मश्री से सम्मानित महान निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के बाद आज देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उनके निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश के खेल जगत में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा में खेल जगत से जुड़े कई दिग्गज, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज दोपहर 2:30 बजे देहरादून पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियों के दम पर उन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
उनके आकस्मिक निधन को भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में उनके प्रशंसक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा को लेकर देहरादून में विशेष तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
