देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव कर राज्य की भूमि को बचाने तथा भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे कथित शोषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भू-माफियाओं की गतिविधियों के कारण आम जनता की जमीन और अधिकारों पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से सख्त भू-कानून लागू करने तथा भूमि संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पुंडीर, कमल शर्मा, डॉ. इकबाल, डिंपल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार