हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने आसपास नजर दौड़ाई और घर के बाहरी हिस्से में सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़ों को उठाकर फरार हो गया। उसकी पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इस ‘अतरंगी चोर’ की हरकतों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(सोर्स: सोशल मीडिया)

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार