प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक विशेष लेख के माध्यम से उत्तराखंड में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को रेखांकित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान राज्य में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है, जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति और नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने लेख में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में महत्वाकांक्षी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का शिलान्यास किया था। लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना का उद्देश्य चारों धामों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—को हर मौसम में सुगम और सुरक्षित सड़क संपर्क से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम बनी है। साथ ही, इस परियोजना ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन, व्यापार, पर्यटन और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में आधारभूत संरचना के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है और देवभूमि उत्तराखंड एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से मिली विकास को नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत संरचना की दिशा में कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इनमें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर विशेष रूप से उल्लेखनीय है। लगभग 11,963 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 210 किलोमीटर लंबे इस अत्याधुनिक हाईवे ने दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी को न केवल कम किया है, बल्कि यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक और तेज बना दिया है। इसके संचालन से अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा मात्र ढाई घंटे में पूरी करना संभव हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इनमें सितारगंज-टनकपुर मार्ग, पौंटा साहिब-देहरादून सड़क, भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग, काठगोदाम-लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास तथा रुद्रपुर बाईपास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

हवाई कनेक्टिविटी से दूरस्थ क्षेत्रों को मिली नई पहचान

पिछले 12 वर्षों में उत्तराखंड के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। केंद्र सरकार के सहयोग से जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ जैसे प्रमुख हवाई अड्डों का विस्तार किया गया है, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार आया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से 12 हेलीपोर्ट पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इससे न केवल आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा अधिक सुलभ हुई है, बल्कि पर्यटन, आपदा प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिली है। यह पहल दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

रेल कनेक्टिविटी के नए युग की ओर बढ़ता उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने लेख में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल अवसंरचना के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल पहुंचाने का सपना अब साकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विशेष सहयोग से 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है और इसका 72 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण किया जा चुका है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन तथा डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री तक प्रस्तावित रेल मार्गों के सर्वेक्षण को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के साकार होने से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों तक आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

इसके अतिरिक्त, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और आकर्षक स्वरूप से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त होगा।

उत्तराखंड के विकास में स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ मोदी काल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उत्तराखंड के विकास इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। बीते 12 वर्षों में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए व्यापक विस्तार ने राज्य के विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से दूर नहीं है। बेहतर संपर्क सुविधाओं के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़े शहरों तक कुछ ही घंटों में पहुंचना संभव हो गया है। राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में आधुनिक और सुदृढ़ यातायात सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया जा सके।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार

7 thoughts on “विकास के 12 स्वर्णिम वर्ष: सड़क, रेल और हवाई संपर्क से बदली देवभूमि की तस्वीर”
  1. Hello http://atmamanathan.com,

    We can place your website on Google 1st page.

    I can give you our Complete SEO Action Plan along with a customary reach and add great value to your product/ service.

    I may send you a SEO Packages & price list. If interested.

    Best Regards,
    Asif
    Online SEO Consultant

  2. Hi,

    I just visited atmamanathan.com and wondered if you’ve ever considered an impactful video to advertise your business? Our videos can generate impressive results on both your website and across social media.

    Our videos cost just $195 (USD) for a 30 second video ($239 for 60 seconds) and include a full script, voice-over and video.

    I can show you some previous videos we’ve done if you want me to send some over. Let me know if you’re interested in seeing samples of our previous work.

    Regards,
    Joanna

    Unsubscribe: https://unsubscribe.video/unsubscribe.php?d=atmamanathan.com

  3. Hi,

    I hope you’re doing well.

    I wanted to reach out and see if you are interested in improving your website’s http://atmamanathan.com visibility on Google and attracting more potential customers through SEO. We offer SEO solutions designed to help businesses increase organic traffic, improve keyword rankings, and generate quality inquiries.

    If this sounds interesting, I’d be happy to share our complete SEO packages, activities, timeline, and pricing details for your review.

    Looking forward to your response.

    Regards,
    Arpit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *