सावन सोमवार एवं सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर विकासनगर Kid-Z स्कूल में भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर Tushar Aditi Natwaar Raj ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव की भक्ति, संगीत और नृत्य से विद्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

नन्हे Kidzians ने भी पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ शिवरात्रि समारोह में सहभागिता की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह ने इस पावन अवसर को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंघल के साथ प्रवाली गुप्ता, डिंपल राणा, शिवानी सक्सेना, श्रुति, मिनी, अनु सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

