देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 की शाम पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान न्यू पटेलनगर स्थित गोस्वामी चौक के पास पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 527/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्ता से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता
रेनू साहनी, पत्नी गणेश साहनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी, गोस्वामी चौक, न्यू पटेलनगर, थाना पटेलनगर, देहरादून।
बरामदगी
- 1 किलो 648 ग्राम गांजा
पुलिस टीम
- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
- हे0का0 सुशील कुमार
- का0 प्रवीण कुमार
- का0 राहुल कुमार
- म0का0 लविता
