देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर STF लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर सटीक सूचना जुटाई।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए ANTF कुमाऊं यूनिट और कोतवाली टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA और एक TVS मोटरसाइकिल बरामद की है। STF के अनुसार, यह वर्ष 2026 में उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी है।
STF अब गिरफ्तार आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य नशे की इस खेप के स्रोत और इसे खपाने वाले पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।
गिरफ्तार आरोपी
इमरान, निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर
आशीष, निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर
अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर
बरामदगी
244.06 ग्राम MDMA
एक TVS मोटरसाइकिल
STF एंटी नारकोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, एसआई विनोद जोशी, एसआई जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद।
टनकपुर पुलिस टीम
निरीक्षक चेतन रावत, एसआई जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार।
