देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं श्री हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार